सोमवार, 5 जुलाई 2021

प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई

हरिओम उपाध्याय 
हरदोई। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई सत्येन्द्र राजपूतशाहाबाद (हरदोई) भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्टेशन रोड पर महान प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद के शक्तिदाई विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। 
ऐसी महान विभूति के जन्म से भारत माता भी गौरवान्वित हुईं। ये कहना अतिश्योक्ती न होगा कि भारतीय संस्कृती को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं स्वामी विवेकानंद। भाजपा नेता नवनीत गुप्ता ने कहा किनरेन्द्र के चरित्र में जो भी महान है। वो उनकी सुशिक्षित एवं विचारशील माता की शिक्षा का ही परिणाम है। बचपन से ही उनमें परमात्मा को पाने की चाह थी। परमहंस की कृपा से उन्हे आत्म साक्षात्कार हुआ। 1893 में शिकागो विश्व धर्म परिषद में अपने व्यख्यान से स्वामी जी ने सिद्ध कर दिया कि सनातन धर्म में सभी धर्मों को समाहित करने की क्षमता है। 
इस अदभुत सन्यासी ने सात समंदर पार भारतीय संस्कृति की ध्वजा को फैराया। स्वामी केवल संत ही नही देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक एवं मानव प्रेमी थे। 1899 में कोलकता में भीषण प्लेग फैला, अस्वस्थ होने के बावजूद स्वामी जी ने तन मन धन से महामारी से ग्रसित लोगों की सहायता करके इंसानियत की मिसाल दी। स्वामी विवेकानंद ने, 1 मई, 1897 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी ने जो अदभुत कार्य किये हैं। वो आने वाली पीढ़ियों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। 4 जुलाई 1902 को स्वामी का अलौकिक शरीर परमात्मा मे विलीन हो गया।
स्वामी जी का आदर्श- “उठो जागो और तब तक न रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए” अनेक युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी  सर्वोपरी शिक्षा ”मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।”स्वामी विवेकानन्द के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता आशीष पांडेय,ऋषभ बाथम,रमाकांत मौर्य,प्रदीप गुप्ता,इंद्रेश दीक्षित,योगेश गुप्ता,सुल्तान खां आदि ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पारपण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...