गुरुवार, 1 जुलाई 2021

भूस्खलनों से पर्वतीय सड़क व मार्गो पर खतरा बना

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पहाड़ो में बारिश के चलते लगातार भूस्खलन की खबरें आ रहीं हैं। लगातार हो रहें भूस्खलनों से पर्वतीय सड़क मार्गो पर खतरा बना हुआ है।
वही दूसरी तरफ इन दिनों पहाड़ो की सड़कों में चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिसमें हरे-भरे पेड़ो को जेसीबी मशीनों द्वारा उखाड़ा जा रहा है। जेसीबी मशीन द्वारा हरे पेड़ को उखाड़ने का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
जिसमे बताया जा रहा है कि वह गरमपानी से अल्मोड़ा के बीच सुयालबाड़ी का है। आप भी इस वीडियो को देखिए किस तरीके से हरे पेड़ो का दोहन किया जा रहा है। पहाड़ो में चल रहे मोटर मार्गो का कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है। जो कि चट्टानों की उम्र कम करतें हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन भी उसी की वजह है।ब्रिटिशकाल में बनी पहाड़ो की अधिकतर सड़के अभी भी सुरक्षित हैं। क्योंकि उस समय मैनुअली या मजदूरों द्वारा कार्य किया जाता था। जबकि अब मशीनों और ब्लास्टिंग का सहारा लेकर काम किया जा रहा है, जो चट्टानों को कमज़ोर करने का काम कर रहें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...