गुरुवार, 1 जुलाई 2021

सीएम तीरथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल

पंकज कपूर              
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
आज की आज देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई है। वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी और कहा कि वह गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। आप प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने यह जानकारी साझा की है।
कोठियाल ने कहा कि इन 5 सालों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। 
वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आप पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के समक्ष गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है।इधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ”आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहाँ की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...