शनिवार, 10 जुलाई 2021

जम्मू: श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद किया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। जिसके कारण 500 से ज़्यादा वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामसू इलाके में मगरकोट क्षेत्र में भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद किया गया है। 270 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण राजमार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर 500 से अधिक भारी और हल्के वाहन फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि रास्ता साफ करने के काम में कर्मी और मशीन जुटे हुए हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि मगरकोट में भूस्खलन के चलते फंसे हल्के वाहनों के यात्रियों से अन्य तरफ से बनिहाल या रामबन लौटने का अनुरोध किया गया है। वहीं एक अधिकारी ने बताया, ”श्रीनगर की ओर नाशरी और रामबन की ओर बनिहाल से किसी भी नए वाहन को राजमार्ग से जाने की इजाजत नहीं होगी।”पुलिस ने इस संबंध में लोगों से सहयोग करने और मार्ग खुलने के बाद ही यात्रा की कोई योजना बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण मलबा हटाने में 10-12 घंटे का वक्त लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...