शनिवार, 17 जुलाई 2021

पिछड़े वर्ग की जातियों को दल से जोडने की मुहिम

भानुप्रताप उपाध्याय   
शामली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की मीटिंग जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर हुई। जिसमें ऊन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर गौरव निवासी ग्राम दथेडा को नियुक्त किया। सूरज सैनी को महासचिव, इकलाख को उपाध्यक्ष, जबकि अमित प्रजापति व हिमांशु को ऊन ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। विकास रुहेला को जिला मीडिया व सोशल प्रभारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को मौहल्ला बनखंडी कैम्प कार्यलय पर ऊन ब्लॉक अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। ताकि 2022 में माननीय राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बने। उसी लक्ष्य को देखते हुए सपा पिछड़ा वर्ग संगठन में तेजी से विस्तार का कार्य चल रहा है और पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को संगठन में शामिल कर रहे है। ताकि हर बूत मजबूत हो सके।  वर्तमान भाजपा सरकार हर क्षेत्र में असफल है, भाजपा नफरत की राजनीति करती है। विकास पर कोई बात नही करती, न ही जनता के लिए कोई जनकल्याणकारी योजना है। मंहगाई की मार से जनता परेशान है। 2022 में जनता परिवर्तन करेगी और 2022 में विकास पुरुष माननीय अखिलेश यादव दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल, अमित प्रजापति, मास्टर दिलशाद, साकिब, इखलाक, आदित्य, हिमांशु, विकास रुहेला आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...