शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

सीएम ने प्रवासी श्रमिकों व जरूरतमंदों की मदद की

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने 'सेवा ही संगठन' के मंत्र को आत्मसात करते हुये प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की मदद की। 

पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के दौरान जब हर व्यक्ति अपने बचाव के लिये उतावला था, भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात कर रहे थे और लोगों की सहायता में जुटे थे। उन्होने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य होने के कारण देश के कोने कोने में बसे करीब 40 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार अपने घरों को लौटे। सरकार के लिये चिंता का विषय था कि प्रवासी कामगारों को उनके ठिकानो तक पहुंचाने और मदद करने में प्रशासनिक मशीनरी फेल न हो जाये।

लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का सहयोग किया और श्रमिकों को उनके घर गांव तक पहुंचाने में मदद की। पहली लहर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी लहर का भी मजबूती से मुकाबला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थितियों से निपटने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन सरकार और संगठन को मिला। देश में वैश्विक महामारी से निपटने में श्री मोदी की रणनीति का परिणाम था कि विश्व की दूसरी बड़ी आबादी वाले देश में मृत्यु दर न्यूनतम करने में सफलता मिली। इसका लोहा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...