गुरुवार, 15 जुलाई 2021

यूके: कोटद्वार रेंज में हुआ संघर्ष, 1 हाथी की मौंत

पंकज कपूर              
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने हाथी के दोनों दांतो को सुरक्षित रख दिया। इधर हमलावर हाथी पर भी वन कर्मी निगाह रखे हुए हैं। वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में ही दफना दिया।
कोटद्वार रेंज के लालपानी बीट के कक्ष संख्या 1A में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक 45 वर्षिय हाथी की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक आपसी संघर्ष के दौरान एक हाथी ने दूसरे हाथी के पेट में दांत मार दिया। घायल हाथी वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इधर हाथियों के भयंकर की चिंघाट सुनकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्हें एक हाथी बुरी तरह घायल हालत में मिला। कुछ घंटे बाद ही उस हाथी ने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। पूरे मामले पर प्रभागीय वन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि, करीब 45 वर्षीय नर हाथी के पेट में कई आंते फट गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में ही दफना दिया गया है, व उसके दांतो को सुरक्षित रख दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...