शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

15 कंपनियों में स्थान बनाने में असफल साबित: यूपी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। केन्द्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी 41 बिजली कम्पनियों की रेटिंग में उत्तर प्रदेश टाप 15 कंपनियों में स्थान बनाने में असफल साबित हुआ है। ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी रेटिंग गुजरात और हरियाणा की कंपनियों ने अव्वल रहकर ए प्लस ग्रेड हासिल किया है। जबकि प्रदेश की दो बिजली कंपनियों ने 'बी' और दो ने 'सी प्लस' ग्रेड हासिल किया है। वहीं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 50 से 65 अंक हासिल कर बी प्लस ग्रेड हासिल किया है। कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कम्पनी (केस्को) और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम 35 से 50 अंक के साथ बी ग्रेड पर संतोष किया है। 

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और विद्युत वितरण निगम ने 20 से 35 अंको के साथ सी प्लस ग्रेड हासिल किया है। गुजरात और हरियाणा की बिजली कम्पनियां प्रथम स्थान पाकर 'ए प्लस' श्रेणी में 80 से 100 नम्बर के बीच पहुंची। देश की 41 सरकारी बिजली कम्पनियों की 9 वीं वार्षिक रेटिंग आज जारी की गयी है। उसमें 100 नम्बर मानकर अलग-अलग ग्रेड दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...