गुरुवार, 3 जून 2021

फिल्म का टीज़र साझा करते हुए घोषणा की: तापसी

कविता गर्ग              

मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है। जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए यह घोषणा की। फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे। अदाकारा ने ट्वीट किया, ‘‘ कहानी आशिकाना। राज़ कातिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’ कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...