बुधवार, 30 जून 2021

भाजपा की शुरुआत से अब तक वर्कर हूं: सीताराम

राणा ओबराय               
चंडीगढ़। भाजपा पार्टी के समर्पित नेता व अटेली विधानसभा से विधायक सीताराम यादव ने राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ के संपादक राणा ओबराय से विशेष बातचीत करते हुए बताया, कि मैं भाजपा का उस समय से वर्कर हूं। जब भाजपा पार्टी का जन्म हुआ। 1980 से लेकर अब तक भाजपा के लिए ही कार्य किया है। उन्होंने बताया सभी विधानसभा चुनाव में एक महीना पहले ही घर छोड़कर भाजपा प्रत्याशियों के जिताने के लिए काम करता था। उन्होंने बताया, कि 1982 से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा के चुनाव में तन मन धन से मदद करता था। 

सीताराम यादव ने बताया कि मैंने अपने हलके में विकास कार्य करवाने के लिए अभी तक 100 करोड रुपए की ग्रांट राशि खर्च की है। अटेली विधानसभा में दो उपमंडल आते हैं और दोनों में ही विकास कार्य जोरो से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कनीना उपमंडल में ज्यूडिशियल कंपलेक्स का उद्घाटन भी हो चुका है। अटेली से कनीना रोड तक फ्लाई ओवर के निर्माण भी हुआ है। सीताराम यादव ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, तथा कांटी व दोगड़ा अहीर में 2 पीएचसी भी बनवाई है। विशेष तौर से नहर की मरम्मत आरसीसी से करवाई गई है। जिसकी लंबे अरसे तक मरम्मत करवाने की जरूरत नही पड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...