मंगलवार, 1 जून 2021

अहिल्याबाई का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर रानी अहिल्याबाई का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म निर्माता बनने जा रहे हैं। वह 18वीं शताब्दी की मालवा की महारानी अहिल्याबाई होलकर की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मनोज मुंतशिर ने बताया कि वह फिल्म के लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं। 

मनोज मुंतशिर ने बताया कि प्रियंका इस तरह के रोल जुनून और आत्मविश्वास के साथ निभाती हैं। उन्होंने बताया कि ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके द्वारा निभाए गए काशीबाई के किरदार में कहीं कोई कमी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी स्क्रिप्ट शुरुआती चरण में हैं। वह प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिये जरूर अप्रोच करेंगे। फिल्म इसी साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...