मंगलवार, 22 जून 2021

व्याख्या: उत्‍तर कोर‍िया ने अमेरिका को खबरदार किया

सियोल/ वाशिंगटन डीसी। उत्‍तर कोर‍िया के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका को खबरदार किया है। उन्‍होंने कहा उत्‍तर कोरिया के संकेतों की गलत व्याख्या नहीं करे। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि उत्‍तर कोरिया के संकेतों को अमेरिका गलत व्‍याख्‍या कर रहा है। उन्‍होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह वार्ता का सपना देख रहा है तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी। उत्‍तर कोरिया की ओर से यह टिप्‍पणी ऐसे वक्‍त आई है। जब एक अमेरिकी दूत ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में किम जोंग उन के साथ वार्ता पर अपनी सकारात्‍मक प्रतिक्रिया दी है। उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका के साथ वार्ता की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। किम जोंग की बहन किम यो जोंग सत्ता में शक्तिशाली भूमिका में हैं। किम यो जोंग ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान के बयान पर भड़कते हुए कहा है कि वह किम जोंग के बयान के अपने तरीके से अर्थ निकालकर वार्ता के सपने देख रहे हैं। 

सुलीवान के बयान का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कोरियाई मुहावरे का भी प्रयोग किया। किम यो ने कहा कि अमेरिका को उ. कोरिया प्रमुख के बयान का अपने हिसाब से मतलब निकालने पर निराशा ही हाथ लगेगी। किम यो उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी में पब्लिसिटी ए्ंड इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान ने उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के बयान को रोचक संकेत बताया था। किम ने कहा था कि वे टकराव और वार्ता दोनों के लिए ही तैयार हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन ने उत्तर कोरिया से वार्ता के लिए सुंग किम को विशेष दूत नियुक्त किया हुआ है। वह पांच दिन की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...