बुधवार, 2 जून 2021

विकास की दावेदारी, बदहाली का जिम्मेदार कौन ?

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने हर सम्मेलन व भाषणो में लोनी में विकास की गंगा बहाने के दावे करते नजर आते है। वहीं लोनी के मुख्य रास्ते अपनी बदहाली बयां कर रहे हैं। सर्वाधिक आवाजाही वाले मुख्य रास्तों पर सबसे ज्यादा मुसीबतें बढ़ गईं। अंतर राज्य राजमार्ग दिल्ली-सहारनपुर रोड टूट जाने से दलदल मेंं ने तब्दील हो गई हैै। जिसके बाद लोगों की दिक्कतें और ज्यादा बढ़ गईं।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व हुई बरसात में अशोक विहार वार्ड 50 और 47 के मुख्य रास्ते पर लगे पानी से गलियाँ दलदल में तब्दील हो गई थी। जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप कॉलोनीवासियों ने धान बोकर विरोध जताया था। लोनी की एक कॉलोनी में सोमवार रात तालाब का पानी नींव में भरने से एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
क्या कहते है अधिकारी ?
उपजिलाधिकारी लोनी, शुभांगी शुक्ला ने दिल्ली सहारनपुर रोड को जल्द गड्ढा मुक्त कराने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...