शनिवार, 19 जून 2021

पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की मृत्यु हुईं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह संक्रमित थे। जिनकी 19 मई को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। जहां 15 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। 3 जून को आक्सीजन लेवल गिरने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहीं रिकवरी के दौरान शुक्रवार को रात 11ः30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के एक सिख परिवार में हुआ था। उन्हें खेल और देश से बहुत लगाव था, इस वजह से वे विभाजन के बाद भारत आ गए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह को 1959 में पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया था। 2001 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि आजकल अवॉर्ड मंदिर में प्रसाद की तरह बांटे जाते हैं। मुझे पद्मश्री अवॉर्ड के बाद अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...