बुधवार, 9 जून 2021

कौशाम्बी: डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बरसात के समय आने वाली सम्भावित बाढ से निपटने हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को बरसात के समय आने वाली सम्भावित बाढ़ से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। 
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को चिन्हित की गयी बाढ़ चौकियां का भ्रमण करके सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को डीजल, मिटटी का तेल, तथा खाद्य सामग्रियों के निर्धारित स्टॉक की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 
मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्भावित बाढ़ से निपटने हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता, बाढ़ के बाद दवाओं का छिड़काव तथा उसके बाद फैलने वाली वीमारियों की रोकथाम तथा उसके उपचार हेतु पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 
जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नाविकों तथा गोताखोरों की सूची बनाने तथा उनके मोबाइल नम्बरों को अपडेट किये जाने का निर्देश दिया है। बाढ़ चौकियों में पीने के पानी, शौचालय, दवांइया, चारा, लाइफ जाकेट, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण किये जाने का निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिया है। उन्होंने बाढ़ चौकियां पर पहुंचने हेतु सड़कों को ठीक कराने का निर्देश अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराने तथा सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर पशुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंनें विद्युत के जर्जर तारों एवं विद्युत पोलों को ठीक कराने का निर्देश अधिशासी अभियन्ता विद्युत को दिया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि सम्भावित बाढ़ के समय कब विद्युत का संचालन बन्द करना है तथा कब विद्युत का संचालन पुनः किया जाना है। 
इसको सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को नालों की सफाई कराये जाने के लिये निर्देशित किया है। 
उन्होने कहा है कि जिससे कि बरसात के समय नाला चोक की स्थिति न बने और बरसात का पानी आसानी से नाला एवं नालियों के द्वारा निकल सके। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की टोली बनाकर साफ-सफाई, फागिंग एवं दवा छिड़काव कराये जाने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उज्ज्वल केशरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...