शनिवार, 5 जून 2021

डीएम समेत 8 आईएएस अफसरों के तबादले किए

हरिओम उपाध्याय         
लखनऊ। शासन ने शनिवार को प्रयागराज, कौशाम्बी और बहराइच जिलों के जिलाधिकारी समेत आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रहे भानु चंद्र गोस्वामी को हटा दिया हैं। अब उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के पद पर नयी तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास संजय खत्री प्रयागराज के नए जिलाधिकारी बनाये गए हैं। 
कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनकी जगह पर ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार कौशाम्बी के नये डीएम  जिलाधिकारी होंगे। बहराइच के जिला अधिकारी शंभू कुमार को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का डीएम बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार को प्रतापगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी पांडे लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...