शनिवार, 5 जून 2021

गाजियाबाद: 4 अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति

अश्वनी उपाध्याय             
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते वैक्सीनेशन की गति को बढाने के लिए अब निजी अस्पतालों को फिर से टीकाकरण अनुमति दी जा रही है। फिलहाल जिले में केवल चार अस्पतालों को इसके लिए मंजूरी दी गई है। इसके अलावा महिला स्पेशल और नियर होम वैक्सीन सेंटर बनाए जा रहे हैं। जहां रोजाना लगभग 1 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अब घरेलू सहायिका, खोखा-पटरी वाले, रिक्शा वाले, मजदूर, दिव्यांग और बुजुर्गों आदि को भी वैक्सीन लगाने के लिए दो स्पेशल बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 
महिला स्पेशल बूथ पर 18 से वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। 
लेकिन उन्हें स्लॉट लेना जरूरी होगा। जिले में दो महिला स्पेशल बूथ बनाए जाएंगे। 8 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों, कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए अलग-अलग बूथ लगाए जा जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न आरडब्ल्यूए के सहयोग से घरेलू सहायिकाओं के लिए भी स्पेशल बूथ लगाए जा जाएंगे। इन बूथों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के बाद मेड को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए से सोसाइटी में आने वाली मेड की लिस्ट मांगी जाएगी और लिस्ट के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए नियर होम वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगें।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि नियर होम बूथ पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। इन बूथों पर बुजुर्ग और दिव्यांग टीकाकरण करवा सकेंगे। सीएमओ ने कहा कि फिलहाल जिले में संचालित 10 बूथों को नियर होम बूथ में तबदील कर दिया गया है। इनमें लोनी, मुरादनगर में 2-2 बूथ और भोजपुर, डासना में 3-3 बूथ हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि महिला स्पेशल बूथ सोमवार से शुरु किए जाएंगे। इनमें एक बूथ टीएचए में और एक बूथ सिटी क्षेत्र में बनाया जाएगा। इन बूथों पर केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा और प्रीरजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...