गुरुवार, 10 जून 2021

मानसून: 3 इमारत गिरी, 11 की मौत 8 गंभीर घायल

11 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल, 15 को बचाया गया: कुछ के दबे होने की आंशका…

मुंबई। मुंबई में मॉनसून की दस्‍तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ है। तेज बारिश के कारण देर रात करीब 11 बजे मलाड वेस्‍ट इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इसके साथ ही आसपास की दो और इमारतें भी गिरी हैं, परंतु इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चार मंजिला बिल्डिंग हादसे में खबर लिखे जाने तक 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई थी, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचाव कर्मियों द्वारा मलबे से 15 लोगों को बचाया गया है इनमें बच्‍चे और महिलाएं शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद ही दमकल की टीम और मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की टीम मौके पर पहुंच गयी। लोगों को बचाने के लिए वहां तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बीएमसी का कहना है कि हादसे के बाद आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है, साथ ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।मुंबई के डीसीपी (जोन 11) विशाल ठाकुर के अनुसार मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्‍क्‍यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे पर महाराष्‍ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि ये इमारतें तेज बारिश के कारण गिरी हैं, बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्‍पताल ले जाने के साथ ही लोगों की तलाश में मलबे को हटाया जा रहा है। बताते चलें कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी और पहले ही दिन भारी बारिश से देश की वित्तीय राजधानी तथा उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क यातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं हैं। 

 विजय आनंद वर्मा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...