रविवार, 20 जून 2021

24 घंटे में कोरोना के 30,776 सक्रिय मामलें कम हुए

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30,776 सक्रिय मामले कम हुए है और 1,576 मरीजों को इसके संक्रमण से जान गवानी पड़ी। इस बीच शनिवार को 38 लाख 10 हजार 554 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार 572 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 58,419 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,98,81,965 हो गया। इस दौरान 87 हजार 619 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 66 हजार 009 हो गई हैं।सक्रिय मामले 30 हजार 776 कम होकर सात लाख 29 हजार 243 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,576 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 86 हजार 713 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.44 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.27 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी रह गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...