रविवार, 6 जून 2021

विद्रोहियों के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौंत

काहिरा। यमन में मारिब प्रांत सेना मुख्यालय पर हाउती विद्रोहियों के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाउती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यमनी सशस्त्र बलों के प्रशासनिक मुख्यालय के ईंधन स्टेशन पर हमला किया। हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। यमन में सरकारी बलों और हाउती विद्रोहियों के बीच छह साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है। मिस्र की राजधानी काहिरा का मामला हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...