बुधवार, 9 जून 2021

अजब: महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया, स्वास्थ्य

प्रिटोरिया। महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है, यह खबर चमत्कार से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला पहले से जुड़वा बच्ची की मां है। दुनिया भर में ऐसा पहली बार हुआ है। एक साथ 10 बच्चे का जन्म थोड़ी अजीब जरूर लग रही है, लेकिन ऐसा सच में हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 37 वर्षीय गोसियामे थमारा सिथोल नामक एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। गोसियामे थमारा सिथोल ने 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया है। हालांकि ये सब देखकर थमारा सिथोल खुद हैरान रह गई। जांच में डॉटर्स ने 6 बच्चों की उम्मीद जताई थी। गोसियामे थमारा सिथोल को इस बात की चिंता थी कि उनके बच्चे शायद जीवित न रह पाएं। हालांकि सभी बच्चे स्वस्थ हैं और अगले कुछ महीने इन्क्यूबेटरों में रखे जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोसियामे थमारा सिथोल का दावा है कि उन्होंने प्राकृतिक तरीके से ही गर्भधारण किया था, लेकिन बच्चों को जन्म देना उनके लिए आसान नहीं था। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पैरों में काफी दर्द और हार्टबर्न की समस्या का करना पड़ा।गोसियामे थमारा सिथोल के दावे की पुष्टि अभी तक किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ या गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा नहीं की गई है। अगर ये दावा सही साबित होता है, तो एक ही प्रेग्नेंसी में 10 बच्चों को जन्म देना वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। बता दें कि सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड माली की हलीमा सिस्से के नाम है। हलीमा सिस्से ने मई महीने में मोरक्को के एक अस्पताल में 9 बच्चों को जन्म दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...