गुरुवार, 6 मई 2021

केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के काफिले पर हमला

मीनाक्षी लोधी   
कोलकाता। इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला हुआ है। इस जानलेवा हमले में मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। सुरक्षाकर्मियों पर भी हमले की बात सामने आ रही है। मंत्री ने खुद ट्वीट कर टीएमसी के ऊपर हमले का आरोप लगाया है।
घटना पश्चिम बंगाल के मेदिनापुर की है, जहां केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया है। वीडियो में कुछ लोग मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर बांस-बल्ले से हमला करते दिख रहे हैं। पत्थर बरसाए जा रहे हैं। मुरलीधरन ने हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया है। बवाल बढ़ने और तोड़फोड़ होने पर मंत्री वहां से अपना काफिला लेकर वापस लौट आए। मुरलीधरन ने कहा कि जैसे ही वह इलाके में पहुंचे। लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस वाहन में वह यात्रा कर रहे थे उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। उनके साथ आई पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई और चालक घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...