शनिवार, 29 मई 2021

यूपी: कार्यकारिणी के सदस्यों की अहम बैठक हुईं

अश्वनी उपाध्याय              

मुरादनगर। जनपद में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के सदस्यों की एक अहम मीटिंग हुई। इसमें जिले के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपने को बात तय हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी का कहना है कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण हुई नुकसान की भरपाई व्यापारी अभी तक भी नहीं कर पाये हैं। इस वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों पर फिर से संकट आ गया है। ऐसे मे कुछ व्यापारियों के लिए अब दोबारा से कारोबार शुरू करना मुश्किल होगा। अगर अभी भी लॉकडाउन नहीं खुला, तो व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...