शुक्रवार, 14 मई 2021

हापुड़: दहेज के लालच में पति ने पत्नी की हत्या की

अतुल त्यागी                
हापुड़। जनपद देहात थाना क्षेत्र के गाव मुरादपुर में दहेज के लालच में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की। आपको बता दें कि मामला जनपद के कोटला मेवातीयान निवासी सुमिया उम्र लगभग 20 वर्ष की शादी करीब 8 महीने पहले लॉक डाउन में पटना मुरादपुर निवासी इदरीश नाम के व्यक्ति से हुई थी। जहां लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। जिसके पिता भी नहीं थे। लेकिन गरीबी के कारण उन्होंने अपने मन मुताबिक लड़के वालों को दहेज भी दिया था। जहां दहेज की मांग को लेकर लड़की को शादी के बाद से ही लड़की के ससुरालियों ने टॉर्चर किया था। मन मुताबिक, दहेज ना मिलने के कारण आए दिन लड़की को टॉर्चर किया जाता था। लेकिन आज सुमैया उम्र 20 वर्ष लगभग उसके पति ने लड़की के कैंची से वार कर हत्या की। जहां लड़की के पति को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक लड़की का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड लाया गया। जहां पंचनामा भरकर लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...