सोमवार, 24 मई 2021

प्रशासन से संबंधित काम सांसद-विधायक से कराएं

संदीप मिश्र  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की अफसरशाही कतई नहीं सुन रही है। जिससे पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उपेक्षा के हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि भाजपा कार्यालय पर अब एक नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिस पर साफतौर से लिखा गया है कि वह प्रशासन और पुलिस से संबंधित काम अपने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से ही कराएं। 

दरअसल सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कार्यालय पर लगा नोटिस इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के भाव और निराशा साफ साफ दिखाई दे रही है। भाजपा दफ्तर पर लगाए गए नोटिस के ऊपर लिखा गया है कि सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वह प्रशासन एवं पुलिस से संबंधित किसी भी काम के लिए अपने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से संपर्क करें। क्योंकि संगठन मौजूदा प्रशासन व पुलिस से आपकी किसी भी प्रकार की समस्या का निस्तारण कराने में सक्षम नहीं है। नोटिस वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। भाजपा कार्यालय पर नोटिस चस्पा का साफ साफ मंतव्य यह है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस और प्रशासन स्तर पर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। जिसके चलते किसी भी काम के लिए पुलिस और प्रशासन के पास जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के कोई भी काम नहीं हो पा रहे हैं।

हालांकि अफसरशाही की तरफ से उन्हें दिलासा जरूर दी जा रही है। मगर उनकी बात को धुंए में उड़ाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से लेकर उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक व दर्जनों सांसद तथा विधायक कोरोना संक्रमण काल और इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि निरंकुश हो चुके अधिकारी ना तो उनके फोन उठाते हैं और ना ही उनके कहने पर किसी का कोई काम करते हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ता स्वयं को असहाय और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...