शनिवार, 29 मई 2021

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। देश में पिछले दिनों संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला आज भी जारी रहा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से एक बार फिर से आज डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। डीजल के दामों में आज 28 से 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वही पेट्रोल की कीमतों में भी 25 से 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 100 रूपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।

शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए दामों में दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93.94 पैसे और डीजल का दाम 84.89 पैसे प्रति लीटर रहा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.19 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। यहां पर डीजल के दाम भी 92.17 पैसे प्रति लीटर की ऊंचाई पर जाकर जम गए हैं। कोलकाता में डीजल की कीमत 87.74 पैसे और पेट्रोल के दाम 93.97 पैसे रहे। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 95.51 पैसे और डीजल 89.65 पैसे प्रति लीटर के दामों पर बिक रहा है। गौरतलब है कि रोजाना सरकारी तेल कंपनियां सवेरे 6.00 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती हैं। तय की गई कीमते सुबह 6.00 बजे से ही लागू हो जाती हैं। डीजल व पेट्रोल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इनका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...