शुक्रवार, 7 मई 2021

शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग हुईं

 अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। नागपुर से हैदराबाद जाने वाली नॉन-शेड्यूल फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद गुरुवार रात सवा नौ बजे मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग हुई। विमान सेवा क्षेत्र में सेवारत मंदार भारदे की अगुवाई में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 
 जानकारी के मुताबिक विझक्रॉफ्ट कंपनी के जेट सेर्वे एविएशन द्वारा संचालित सी-90 वीटी-जेआईएल फ्लाइट ने गुरुवार शाम को हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। नागपुर एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हवाई जहाज का अगला पहिया अलग हो गया। ऐसी स्थिति में हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिग करनी होती है।
 फ्लाइट के पायलट केसरी सिंग ने इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचित किया जिसके तुरंत बाद हवाई जहाज को मुंबई की ओर मोड़ा गया लेकिन इमरजेंसी लैडिंग के वक्त फ्लाइट हलका होना जरूरी होता है। नतीजतन इस फ्लाइट को लगभग एक घंटे तक हवा में घुमाया गया। इसके बाद जब पेट्रोल खत्म होने की कगार पर था तब पायलट ने लैंडिंग गियर का उपयोग किए बिना 'बेली लैंडिंग' का प्रयास किया। इस दौरान आग से बचाव के लिए फोम को रनवे पर रखा गया था। मंदार भारदे के मार्गदर्शन में हुए इस ऑपरेशन में हवाई जहाज को सफलतापूर्वक उतारा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...