शुक्रवार, 7 मई 2021

रंगासामी ने बतौर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शपथ लीं

पुडुचेरी। एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को यहां राज निवास में हुए एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल भाषा में पद की शपथ ली। शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली।

वह राजग सरकार की अगुवाई करेंगे जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। एआईएनआरसी पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी और भाजपा के अन्य मंत्रियों को अगले कुछ दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले, मुख्य सचिव अश्विन कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त करने वाली, राष्ट्रपति की अधिसूचना को पढ़ा। यह समारोह दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और महज पांच मिनट तक चला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेता एन रंगासामी को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और नए कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं एन रंगासामी को बधाई देता हूं। उनके कार्यकाल के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...