मंगलवार, 18 मई 2021

यूपी: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ

अश्वनी उपाध्याय                
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के बसीकला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव और कई राउंड फायरिग की, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि पथराव में एक सिपाही जख्मी हो गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए एक दारोगा को सरकारी असलाह से गोली भी चलानी पड़ी। पुलिस ने घरों में तलाशी अभियान चलाकर दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 22 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है। बसीकला गांव में साबू कुरैशी व शहजाद कुरैशी प्रधानी चुनाव लड़े थे, जिसमें साबू कुरैशी ने जीत दर्ज की। सोमवार को दोनों पक्षों के बच्चों में चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर पथराव हुआ और कई राउंड गोलियां चली। गोली लगने से शहजाद पुत्र अनवर कुरैशी घायल हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी गांव पहुंचे और वहां की स्थिति को देखकर आलाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रतनपुरी, बुढ़ाना, भौराकलां, तितावी थाने से पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को कंट्रोल किया। घायल शहजाद को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल हारे पक्ष का समर्थक है। पथराव में सिपाही नितिन भी घायल हुआ है। पलिस जब गांव पहुंची तो दोनों तरफ से जमकर पथराव व फायरिग हो रही थी। पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने का प्रयास किया तो एक युवक ने मस्कट से गोली चला दी। यह देख शाहपुर थाने में तैनात एक दारोगा ने सरकारी असलाह से गोली चला दी। इसके बाद युवक सड़क पर मस्कट व चार कारतूस फेंक कर भाग गया।पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा देर शाम तक जब किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी तो शाहपुर कस्बा चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने 22 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही थी। इंस्पेक्टर शाहपुर संजीव कुमार ने बताया की दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, महामारी एक्ट और माहौल खराब करना आदी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 16 लोगों को हिरासत में लिया है। एक मस्कट भी मिली है। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...