शनिवार, 8 मई 2021

रिलीफ फंड में 24 घंटों के अंदर ₹3.6 करोड़ जमा हुएं

कविता गर्ग             
मुंबई। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मनोरंजन जगत की हस्तियां देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़ -चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए फंड रेजिंग का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विरुष्का के नाम से मशहूर इस कपल ने इस अभियान की शुरुआत दो करोड़ रुपये की राशि के योगदान के साथ की थी। इसके साथ ही दोनों ने लोगों से अपील की थी कि जितना हो सके इस अभियान में अपना योगदान दें। जिसके बाद कोविड 19 रिलीफ फंड में महज 24 घंटों के अंदर 3.6 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। फैंस के इस सपोर्ट के लिए अनुष्का और विराट ने उनका आभार जताया है। अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा -' इस मुहिम में योगदान देने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया। हमने आधे से ज्यादा का लक्ष्य़ हासिल कर लिया है। चलिए इसे पूरा करते हैं। वहीं इसे लेकर विराट कोहली ने लिखा कि सिर्फ 24 घंटों में 3.6 करोड़ रुपये, ये दिल खुश करने वाला है। चलिए देश के लोगों की मदद के लिए ऐसे ही लगातार लड़ते रहेंगे।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...