रविवार, 16 मई 2021

भारत: 24 घंटे में 3,11,170 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी गिरावट के बीच पिछले 24 घंटो के दौरान 3,11,170 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी से 4,077 लोगों की मौत हो गई है। देश में इस अवधि के दौरान 3,62,437 लोगों ने इस महामारी को मात दी है। जिससे रिकवरी दर बढ़कर 83.83 फीसदी हो गयी है। इस बीच 17 लाख 33 हजार 232 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख 62 हजार 437 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक दो करोड़ 07 लाख 95 हजार 335 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 3,26,098 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...