मंगलवार, 18 मई 2021

24 घंटे में 289 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आईं

अश्वनी उपाध्याय            

गाज़ियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 289 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली है। इस अवधि में 628 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 2 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर 3,274 हो गई है। मेरठ जिले में 453 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आईं जबकि 1662 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 20 मरीजों की मौत के बाद 9,256 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। गौतम बुद्ध नगर में 345 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और 907 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 5 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। गौतम बुद्ध नगर में अब 5,444 सक्रिय संक्रमित रह गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...