सोमवार, 3 मई 2021

24 घंटें में 12,10,347 लोगों ने लगवाईं वैक्‍सीन

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार देश में इस समय 34,13,642 एक्टिव केस हैं। इस दौरान देश में 3,68,147 नए संक्रमित मिले। जबकि 3,00,732 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हालांकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा है। मगर आधिकारिक रूप से पिछले 24 घंटों में 3,417 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 12,10,347 लोगों ने वैक्‍सीन लगवाई है।
नए मरीजों के सामने आने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या दो करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। देश के 12 राज्‍यों में संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है। जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...