शनिवार, 29 मई 2021

1 वर्ष में महंगाई की मार ने जनता की तोड़ीं कमर

अकांशु उपाध्याय                 

नई दिल्ली। पिछले 1 वर्ष में महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हर चीज के मूल्यों में लगभग वृद्धि हो रही है। ऐसे में आम जनता को राहत मिले तो कैसे ? कभी-कभी तो लगता है, सरकार का भी महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। अब आप सरसों के तेल को ही ले लीजिए पिछले एक साल में ही दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। पिछले 1 वर्ष की बात करें तो सरसों के तेल के दामों में भी निरंतर वृद्धि हुई है। सरसों के तेल से अलग अगर बात की जाए तो आप पेट्रोल-डीजल के मूल्यों को भी देख सकते हैं। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में भी निरंतर बढ़ोतरी जारी है।

हालांकि, जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय भी मूल्य में वृद्धि जारी थी। मगर देश की जनता ने जब पेट्रोल डीजल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न माध्यमों से सरकार को चेताया तो सरकार की आंखें खुल गई। उसे अपनी कुर्सी का डर सताने लगा। उस समय पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि बिल्कुल रुक गई।जैसे ही विधानसभा के चुनाव खत्म होते ही फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होती चली गई। विधानसभा चुनाव के समय पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि प्रयोग है या संयोग यह आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...