गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

डॉ. वीना स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक नियुक्त की

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। जनरल अस्पताल में पीएमओ पद पर रही डॉ. वीना सिंह को अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा का महानिदेशक बनाया गया है। डॉ. सूरजभान कंबोज 6 महीने पहले ही सेवानिवृत्त होने थे। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से कार्यकाल बढ़ा दिया था।
बुधवार को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. वीना सिंह को महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। महकमे में महानिदेशक के दो पद हैं। डॉ. जेएस ग्रेवाल पहले ही इस पद पर पदोन्नत हो चुके थे। विभाग की एचओडी की जिम्मेदारी डॉ. वीना सिंह के पास होगी। इसके आदेश महकमे के एसीएस राजीव अरोड़ा ने किए हैं। डॉ. वीना सिंह दिसंबर, 2020 से अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्य रही हैं। डॉ. वीना सिंह रेडियोलॉजिस्ट हैं साल 2017 में विभाग में निदेशक बनी थी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने टीबी, एड्स कंट्रोल, मेंटल हेल्थ, डी-एडिक्शन, तंबाकू कंट्रोल, कुष्ठ रोग आदि पर काम किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...