शनिवार, 17 अप्रैल 2021

हापुड़: खम्बे से टकराईं बाइक, घायल हुआ युवक

अतुल त्यागी            
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र गाँव सिमरौली मे उस वक्त कोहराम मच गया। जब एक युवक गाँव के ही बागड़पुर रोड़ पर तड़प रहा था। आपको बता दे, कि घटना उस समय की बताई जा रही है कि अभिषेक उर्फ डिम्पी पुत्र किशोरी लाल रात के समय मे अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते मे अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते अचानक मोटरसाइकिल खम्बे से जा टकराई। जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और घण्टो तक रोड पर ही तड़पता रहा था। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी प्राप्त होते ही परिजन आनन फानन में पास के अस्पताल लेकर पहुँचे तो सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पता चला है कि डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद घर मे कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...