बुधवार, 21 अप्रैल 2021

नगर निगम हेल्पडेस्क टीम की घोषणा की: सेवार्थ

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा कोरोना संक्रमण के अंतर्गत नगर निगम से संबंधित सेवार्थ हेतु नगर निगम हेल्पडेस्क टीम की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत सफाई व्यवस्था सैनिटाइजेशन एवं अन्य समस्याओं का निवारण आम जनता के लिए किया जाएगा। जिसकी मॉनिटरिंग महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के द्वारा की जाएगी। 
यह टीम विधानसभा वार बनाई गई हैं। इस टीम में मुख्य रूप से शहर दक्षिणी विधानसभा से पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद ओपी द्विवेदी, शहर उत्तरी विधानसभा से पार्षद रतन दीक्षित, पार्षद कमलेश  तिवारी, शहर पश्चिमी विधानसभा से पार्षद अमरजीत सिंह, पार्षद अनिल कुमार कुशवाहा जनता के द्वारा आई हुई समस्याओं का निवारण कराने का कार्य करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...