शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

भारत के साथ खड़ा होने का संदेश देना चाहता हूं: फ्रांस

पेरिस/ नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ‘मैं भारत के लोगों के साथ खड़े होने का संदेश देना चाहता हूं। कोरोना वायरस की इस नई लहर के चलते बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस संघर्ष में फ्रांस आपके साथ है। हम आपको किसी भी तरह की मदद देने के लिए इससे पहले फ्रांस ने भारत को राफेल फाइटर जेट बेचा है। फ्रांस ने आतंकवाद समेत कई मामलों में पहले भी भारत के साथ होने की बात कही है। अभी दो दिन पहले ही राफेल लड़ाकू विमानों की पांचवीं खेप फ्रांस से भारत पहुंची है। इस खेप में चार राफेल लड़ाकू विमान हैं। ये चारों विमान 8000 किलोमीटर की नॉन-स्टॉप उड़ान भरकर भारत पहुंचे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फ्रांस ने भारत से आने वाले लोगों को 10 दिनों तक क्वारंटीन करने का फैसला किया है। जबकि ब्रिटेन, पाकिस्तान और कनाडा ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया है।  भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है।बता दें कि भारत में शुक्रवार को कोरोना के 3 लाख 32 हजार 730 मामले सामने आए हैं। कोरोना से 2263 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 86 हजार 920 लोगों की जान जा चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...