शनिवार, 10 अप्रैल 2021

बरेली में 9 से 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

संदीप मिश्र                   
बरेली। शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने लोगों के मन में फिर दहशत फैलानी शुरू कर दी है। प्रतिदिन जिस रफ्तार से संक्रमित निकल रहे हैं। उस रफ्तार को काबू में करने के लिए शुक्रवार की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बरेली शहर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया। कर्फ्यू के चलते नगर निगम की सीमा क्षेत्र में पूर्णता: आवाज पर प्रतिबंद लगाया गया है।
 देर रात 10 बजे तक शहर की सभी सड़कों की दुकानें, शोरूम बंद हो गए। हालांकि, सड़कों पर वाहन देर रात तक चलतें रहें। पुलिस ने कई क्षेत्रों में सख्ती करते हुए रात्रि कर्फ्यू में घूमने के दौरान लोगों के चालान भी काटे। 

जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बरेली शहर में रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश गुरुवार को ही कर दिए थे। 
आदेश वायरल होने के बाद से शहर के व्यापारियों ने कर्फ्यू की सीमा शुरू होने से पहले दुकानों को समय पर बंद करना शुरू कर दिया। व्यापारी पिछले साल लाकडाउन में हुई सख्ती की मार अभी तक नहीं भूले हैं। कहीं दुकान बंद करने में 9 बजे की सीमा क्रास न हो जाए, इसलिए कुतुबखाना, शहदाना, सिविल लाइंस के अलावा अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों ने 8:30 बजते ही दुकानें बंद करना शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...