शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

गाजियाबाद में मिलें कोरोना के 538 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। गुरुवार को जिलें में 538 नए संक्रमित मिलें। जो, कि अब तक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 16 सितंबर 2020 को जिले में 337 मरीज मिले थे। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार पार कर गई है। जिनमें से 1723 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 104 की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि गाज़ियाबाद में प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 2 हजार तक जा सकती है। इसके लिए जिले के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। फिलहाल जिले के निजी अस्पतालों में 1338 बिस्तर उपलब्ध है। जिन्हें बढ़ा कर 2000 किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी बिस्तरों की संख्या को 518 से बढ़ा कर 1000 किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...