बुधवार, 21 अप्रैल 2021

यूपी: 24 घंटों में कोरोना से 187 लोगों की मौत

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 33,214 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया प्रदेश में अब तक 2,42,265 सक्रिय केस हैं। कुल मिलाकर अब तक 6,89,900 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 10,346 लोगों की मृत्यु हुई है। बीते 24 घंटे में 187 लोगों ने दम तोड़ा है। मंगलवार को 163 लोगों की मौत हुई थी। बीते 24 घंटे में 33,214 नए संक्रमित केस भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में दो लाख 25 हजार 269 लोगों की कोरोना की जांच की गई। अब तक तीन करोड़ 88 लाख 92 हजार 416 की जांच की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...