शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

1 मई से अदालतों के समय में परिवर्तन किया: एचसी

बृजेश केसरवानी            
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एक मई से अदालतों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने समस्त सिविल एवं फौजदारी अदालतों के समय में परिवर्तन किया है। मई एवं जून में अदालतों का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगा। साथ ही कार्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। वहीं साढ़े 11 बजे से 12 बजे तक भोजन के लिए अवकाश रहेगा। गर्मी को देखते हुए हर साल मई और जून माह में अदालतों के समय में परिवर्तन किया है। वहीं एक जुलाई से समस्त अदालतें पूर्व निर्धारित समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक न्यायिक कार्य करेंगी। बार एसोसिएशनों ने मई और जून माह में अदालतों का समय सुबह सात बजे से एक बजे तक किए जाने की मांग को लेकर न्याय प्रशासन को पत्र भेजा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...