बुधवार, 28 अप्रैल 2021

भारत को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का ऐलान

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी/ सिडनी। एयर इंडिया अमेरिका से फिलिप्स द्वारा निर्मित 10,636 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत ला रहा है। वहीं आस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए भारत को एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और संबंधित टैंक देने का ऐलान किया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि जैसे भगवान हनुमान जी ने संजीवनी की तलाश में द्रोणागिरी को उठा लिया। वैसे ही एयर इंडिया फिलिप्स द्वारा निर्मित 10,636 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ला रहा है। अमेरिका से 636 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहले ही उड़ान के माध्यम से निकल चुके हैं। हर दिन विमान के माध्यम से एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत सरकार से बातचीत के बाद आपात चिकित्सा आपूर्ति देने का फैसला किया है। इसके तहत 500 नॉन इन्वेसिव वेंटिलेटर प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे 3 हजार वेंटिलेटर को संचालित किया जा सकेगा।
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक बयान में कहा कि वह 10 लाख सर्जिकल मास्क,  5 लाख एन-95 मास्क, एक लाख सर्जिकल गाउन, एक लाख चश्मे, एक लाख जोड़ी दस्ताने, 20 हजार फेस शिल्ड देगी। बयान में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया का विदेश और व्यापार विभाग चिकित्सा उपकरणों और चिकित्सा परिधानों की आपूर्ति की देखरेख करेगा। अन्य देशों ने भी भारत को इस तरह की चिकित्सा सामग्री देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...