शुक्रवार, 12 मार्च 2021

हरियाणा: सीएम खट्टर ने पेश किया 'डिजिटल बजट'

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2021-22 का डिजिटल बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने गणेश वंदना से बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने बजट को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित किया। उन्होंने सबसे पहले दांडी मार्च की बात की। सीएम ने कहा, कि कोविड की चुनौतियों के बीच वर्ष 2021 22 का बजट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण ही हम कोरोना से लड़ पाए हैं। उन्होंने कहा, कि हरियाणा में कोरोना राहत कोष का गठन किया गया है। मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के बावजूद हमने 30 हजार करोड़ रुपये ही कर्ज लिया। हम 40661 करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकते थे। हरियाणा सरकार ने 1,55,645 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। नई रणनीति के तहत विकास होगा। बीते वर्ष के बजट से 13 फीसदी अधिक बजट प्रस्ताव पेश किया गया है। फ्रेमवर्क रिजर्व फंड बनेगा। इससे पहले उन्होंने बजट की कापी साइन की और मुस्कुराते हुए कहा कि सब अच्छा होगा। खट्टर सरकार की अब तक की बजट।बुजुर्गों को बड़ा तोहफा, अब 2500 रुपए मिलेगी पेंशन- सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 250 रुपये की वृद्धि का एलान। प्रदूषण मुक्त खेती की प्राथमिकता है। तीन साल में एक लाख एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा। किसान मित्र नई योजना शुरू होगी। 1000 किसान एटीएम स्थापित किए जाएंगे। 25 प्रतिशत पूंजीगत खर्च और 75 फीसदी राजस्व व्यय होगा। नव वर्ष में 125 नई मृदा जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान शुरू होगा। एक लाख निर्धनतम परिवारों की पहचान कर उनकी न्यूनतम आर्थिक सीमा 1.80 लाख तक पहुंचाने को कदम उठाए जाएंगे। 2021-22 के लिए राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.83 फीसदी अनुमानित है।- मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान 2025 तक चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उम्मीद है। तब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाला कोई परिवार नहीं बचेगा। सरकार एससी वर्ग को कानूनी मामलों की पैरवी के लिए राशि दोगुनी कर दी गई है। अब सरकार इसके लिए 22 हजार रुपये देगी। नई शिक्षा नीति के तहत 21962 आंगनबाड़ी में सरकार स्कूल से पूर्व शिक्षा देगी। 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे। दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। हरियाणा में सर्वसमावेशी बीमा योजना शुरू होगी। बीमा योजना के लिए 2021-22 में 10798 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में एसवाईएल के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। 100 क्यूसेक की क्षमता से मेवात फीडर नहर का निर्माण किया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य के लिए हर खेत स्वस्थ खेत विशेष अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा में 350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 दंत चिकित्सकों के पद सृजित होंगे। हर सिविल अस्पताल में 200 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। कैथल जिले के कस्बे राजौंद ओर हिसार के सिसाय में एसटीपी स्थापित किए जाएंगे। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार होगा। हर जिला अस्पताल में आईसीयू व प्राइवेट रूम स्थापित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...