शनिवार, 20 मार्च 2021

तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रही हैं सीएम ममता

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं। जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है। मोदी ने कहा, कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रही हैं।
उन्होंने कहा, कि भाजपा ही बंगाल की असली पार्टी है। कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस ने दशकों तक बंगाल के विकास को रोके रखा है। और ममता बनर्जी केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि लोगों को विकास के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिये। मोदी ने कहा कि विधान सभा का यह चुनाव केवल सत्ता में परिवर्तन के लिए ही नहीं बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण के लिए भी है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें वोट की आजादी दी है। लेकिन दीदी इस ताकत को छीनती रही है। वर्ष 2018 में पंचायत चुनाव के दौरान लोगों के वोट के अधिकारों को कुचला गया जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को समझना चाहिए कि संविधान की मर्यादा से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने राज्य की जनता से पढाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्भय होकर वोट करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में कानून का शासन स्थापित होगा और गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री ने भाजपा को बंगाल की पार्टी बताते हुए कहा कि जनसंघ के जन्मदाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी इसी राज्य के सपूत थे। भाजपा पर बंगाल का कर्ज है। पार्टी पश्चिम बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल करेगी। मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को जनता ने दस वर्ष सत्ता में रहने का अवसर दिया लेकिन दीदी ने बंगाल को बर्वाद कर दिया। लोगों के साथ विश्वासघात किया गया और युवाओं के सपने चूर चूर कर दिये गये। इस दौरान लूट, मार, भ्रष्टाचार और कुशासन रहा।
उन्होंने कहा दीदी विकास के सामने दीवार बन कर खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कि पहले कांग्रेस और  वामपंथियों और अब तृणमूल ने विकास को अवरुद्ध किया है। उन्होंने कहा कि दीदी ने दलित, आदिवासी और पिछड़ों का हक छीना है। यहां वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि कल रात 50-55 मिनट के लिए वाट्सअप, फेसबुक और इस्टाग्राम डाउन हो गया था, तो लोगों के मन में सवाल खड़े हो गये थे। पश्चिम बंगाल में 50-55 साल से विकास डाउन हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...