शुक्रवार, 5 मार्च 2021

हरियाणा: ग्रुप डी के कर्मचारियों को नही मिली पेंशन

राणा ओबराय  
चंडीगढ। हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राणा ओबराय के द्वारा बताया, कि प्रत्येक माह हमे सेलरी बहुत देर से मिलती है। अबकी बार भी अभी तक सेलरी नही मिली हैं। जिससे हमें बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने 12 तारीख को तनख्वाह मिली थी। उन्होंने बताया कि हमने बैंक से लोन ले रखा है। बैंक की किश्त समय पर न जाने के कारण बैंक जुर्माना भी वसूल करता है। एक कर्मचारी ने बताया कि बच्चों की फीस देनी है। जो अभी तक नही दी जा सकी। सब अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर एक आवाज में हरियाणा सरकार से मांग करी की हमें समय पर तनख्वाह दे। तांकि, कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...