शनिवार, 27 मार्च 2021

कोरोना का कहर, साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन से मचा हड़कंप

हरिओम उपाध्याय   
आगरा/ मथुरा। कोरोना का कहर सामने आ रहा है। मथुरा के बाद अब आगरा में भी साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के तीन मामले सामने आये हैं। कोरोना के खतरनाक स्ट्रेन मिलने के कारण प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बावजूद इसके लोग इस ओर से उदासीन बने हुए हैं। मथुरा में होली की धूम मची हुई है। जबकि, वहां भी यह खतरनाक स्ट्रेन अपनी दस्तक दे चुका है
कोरोना जहां फिर से एक बार वापसी कर रहा है। वहीं कोरोना के खतरनाक साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के कारण हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आगरा की एक युवती साउथ अफ्रीका गई थी, जहां वह कोरोना संक्रमित हो गई। जब वह आगरा लौटकर आई, तो उसके बाद उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। उसके अलावा एक बैंक कर्मी व एक अन्य में भी साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन पाया गया है। इसके चलते हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन बहुत ही खतरनाक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...