शुक्रवार, 5 मार्च 2021

रैली के साथ घरों की छतों पर लगाएंगे काले झंसा

राणा ओबराय  
हिसार। कृषि कानून को लेकर किसानों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। बताना लाजमी है। कि अब किसान नए – नए तरीके से सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। इसी कड़ी में अब किसान फिर से रैली निकालेंगे। इतना ही नहीं बल्कि तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की ओर से छह मार्च को विरोध स्वरूप रैली निकाली जाएगी। किसान अपने घरों की छतों पर काले झंडे लगाकर प्रदेश व केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताएंगे। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निर्णय लिया गया है। कि छह मार्च को दिल्ली के केएमपी रोड को पांच घंटे के लिए जाम किया जाएगा। सिरसा जिले में भी किसान अपने स्तर पर इन कानूनों का विरोध जताएंगे।
भारूखेड़ा ने बताया कि आठ मार्च को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी और खास बात यह भी कि इस कार्यक्रम में महिलाएं ही मंच का संचालन करेंगी। इस अवसर पर सतपाल सिंह सिरसा, दलजीत सिंह रंगा, हैप्पी रानियां, सुरजीत सिंह बेगू, गुरदीप सिंह बाबा, वैद चामल, अनिल चामल, जग्गा चामल, जिन्दा नानूआणा, किरतार रानियां, लक्खा सिंह अलीकां, राजेश मलिक रानियां आदि मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि जिलेभर में जहां-जहां किसान मोर्चे लगे हुए हैं। वहां किसान छह मार्च को विरोध स्वरूप अपने बाजुओं पर काली पट्टियां बांधेंगे। शहर, कस्बे व गांवों में लोग अपने-अपने घरों की छतों पर काले झंडे लगाकर अनूठा विरोध जताएंगे। इस दिन वाहनों पर भी काली झंडियां लगाई जाएंगी। इस दिन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चले किसानों के पक्के मोर्चे से युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। जो शहरभर में घूमेगी।
बता दें कि सीपीआइएम लोकल कमेटी की मीटिंग डॉक्टर मियां ङ्क्षसह बिठमड़ा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग को लोकल कमेटी सचिव रोहतास राजली ने संबोधित करते हुए कहा की सीपीआईएम राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर 6 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार एक के बाद एक जनता विरोधी फैसले ले रही है। कृषि के तीन कानूनों को जनता पर असंवैधानिक और जबरदस्ती थोप रही है। किसान.मजदूर अपनी जान की बाजी लगाकर आंदोलन कर रहा है। परंतु सरकार टस से मस नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि लेबर कोड को रद्द करने, युवाओं को शिक्षा रोजगार की गारंटी देने, मनरेगा में काम के दौ सौ दिन लागू करने, डीजल रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने, खाद्य सुरक्षा कानून को पूरी तरह लागू करने के साथ जरूरत की 14 वस्तुओं को सस्ते दामों पर देने की मांग भी उठाई गई। मीङ्क्षटग में सरदानन्द राजली,  ऋषिकेश राजली, राजू बरवाला, रामफल बरवड़, राजेश सिवाच, धर्मवीर बरकी खेड़ी, सुभाष पैंतिया, विजय, सुशीला बहबलपुर व दयानंद ढूकिया आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...