सोमवार, 1 मार्च 2021

राहुल गांधी का अजब ही अंदाज देखने को मिला

अकांंशु उपाध्याय  

चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। राहुल ने सोमवार को कन्याकुमारी में रोड शो निकाला, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी का एक अलग अंदाज नजर आया। कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने युवा छात्र-छात्राओं से बात की, इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नज़र आए।

राहुल गांधी ने यहां पर बच्चों से संवाद किया, इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप करने के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप लगाए। राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दक्षिण के राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पुडुचेरी, केरल और अब तमिलनाडु। जहां राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। बीते दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां उन्होंने मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ नाव में समुद्र का सफर किया और इतना ही नहीं राहुल समुद्र में भी कूदे और मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। इसी दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें राहुल गांधी के सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे. राहुल गांधी की फिटनेस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...