गुरुवार, 18 मार्च 2021

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया


काशीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर नगर में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें, कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नियोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के अंतर्गत भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष मुकेश चावला एवं संगठन मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा के नेतृत्व में “4 साल बर्बाद करने पर जवाब दो, हिसाब दो, माफी मांगो भाजपा अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किला बाजार चौक पर एकत्रित हुए जहां से भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक होकर रामनगर रोड स्थित विधायक कार्यालय पर पंहुचे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 4 साल उत्तराखण्ड में एक नकारा मुख्यमंत्री को बिठाए रखा जिसने 4 साल इस युवा प्रदेश के बर्बाद कर दिए और अब जब भाजपा अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है। आप कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफा मांगा। श्री शर्मा व श्री चावला ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री को बदल चुकी है। जिससे सिद्ध होता है। कि भाजपा ने 4 साल तक जिसे मुख्यमंत्री बनाए रखा वह अयोग्य था। अब भाजपा और नए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब देने होंगे और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, अमित रस्तोगी एडवोकेट ,अमन बाली, आनंद ,मोहन दीक्षित, डॉ विजय शर्मा ,आमिर हुसैन, मनोज कोशिक ,संजीव शर्मा ,ममता शर्मा, रजनी पाल, लकी माहेश्वरी, साहब सिंह ,राजवीर सिंह, नूर मोहम्मद, आमिर, रवि शंकर, हरदेव सिंह, दिलीप वर्मा, हरीश कुमार ,सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता थे। उधर आज पार्टी के आदेश पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने रामनगर क्षेत्र का मोर्चा संभाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...